Home मुख्य हर्षोल्लास और शांति के साथ संपन्न हुआ ईद-उल-अजहा। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 22, 2018

हर्षोल्लास और शांति के साथ संपन्न हुआ ईद-उल-अजहा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: त्याग और बलिदान का सबक सीखाने वाला त्योहार ईद-उल- अजहा (बकरीद) आज पूरे अकीदत साथ मनाई गई. जिले के विभिन्न ईदगाहों, मस्जिदों और खानकाहों में दो रेकत नमाज के साथ मनाई गई. दरभंगा के इस्माईगंज, ईदगाह, जामा मस्जिद लहेरियासराय, दरभंगा टॉवर, बेता, किलाघाट, महदौली आदि दर्जनों जगहों पर बकरीद की नजाम अदा की गई. ईद-उल-अजहा पूरे जोशों खरोश के साथ मनाई गई. सनद रहे कि हजरत इब्राहिम और हजरम इस्माईल की सुन्नत को लोग आज अदा कर रहे थे. जिसमें अल्लाह ने हजरत इब्राहिम को अपनी सबसे प्यारी चीज कुर्बान करने को कहा था. उस समय उन्होंने अपने बेटे इस्माईल को अल्लाह की राह में कुर्बान करने का फैसला किया और जब उन्होंने हजरत इस्माईल के गले पर छूड़ी चलाई, तो अल्लाह की तरफ से इस्माईल को हटाकर एक दुम्बे को उनकी जगह रख दिया गया. तब से लेकर आज तक बकरीद के मौके पर मुस्लिम समुदाय कुर्बानी के फर्ज को अदा करते आ रहे हैं. कुर्बानी के मौके पर जिले में पुलिस प्रशासन काफी चौकस दिखी. प्रशासन की ओर से बकरीद के दौरान शरारती तत्वों द्वारा अशांति नहीं फैले इसके मद्देनजर सोशल नेटवर्किंग साईट पर कड़ी नजर रखी जा रही थी. इसके अलावा 100 से भी अधिक जगहों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी.

Share

Leave a Reply