Home मुख्य स्थानीय लोगो के सहयोग से रखी गयी जलेश्वरी मंदिर के जीर्णोद्धार की आधारशिला। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 22, 2018

स्थानीय लोगो के सहयोग से रखी गयी जलेश्वरी मंदिर के जीर्णोद्धार की आधारशिला। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के जाले स्थित माता जलेश्वरी मंदिर में वर्ष 1988 में आये भूकम्प के कारण दीवार व छत में दरार आने से मन्दिर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके पुनर्निर्माण के लिए बुधवार को स्थानीय लोगो की भारी मौजूदगी में समारोह पूर्वक पंडित मिथिलेश झा के वैदिक मंत्रोचारण के साथ मन्दिर पुनरोद्धार का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर माता जलेश्वरी की जय-जयकार से वातावरण गुंजयमान हो गया। बताते चलें कि हिन्दू बेदो में वर्णित सप्तऋषि में प्रथम स्थान प्राप्त ऋषि यज्ञबल्य के तपोभूमि व आराध्या माता जलेश्वरी की मन्दिर के पूर्णोध्वार के लिए कई मौके का निर्धारण किया गया था, लेकिन मन्दिर की स्थिति देख स्थानीय युवकों में मन्दिर पुनर्निर्माण का संकल्प हुवा व ग्रामीणों के सहयोग से मूल मंदिर के क्षति पहुंचे बिना मन्दिर के चारो ओर से मजबूत लोहे का टाईबीम बांध कर पिलर से ढलाई मन्दिर निर्माण पा शुभारम्भ हो गया है। इस ऐतिहासिक मन्दिर पुनर्निर्माण में स्थानीय नागरिकों के द्वारा बढ़चढ़ कर आर्थिक सहयोग से मन्दिर बनने से स्थनीय धर्मगुरुओ मे खुशी देखा जा है।

Share

Leave a Reply