Home मुख्य मिथिला पेंटिंग से सजी बोगियों के साथ दरभंगा से रवाना हुई बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 23, 2018

मिथिला पेंटिंग से सजी बोगियों के साथ दरभंगा से रवाना हुई बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरुवार की सुबह दरभंगा जंक्शन पर अलग ही नजारा था।बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन कुछ अलग ही अंदाज मे दरभंगा यार्ड से निकलकर दरभंगा जंक्शन पर प्रवेश की जिसे देख उपस्थित लोगों की नजरे इसके आकर्षक रूप पर जमी रही। उत्तर बिहार की प्रमुख ट्रेनो मे से एक बिहार संपर्क क्रांति को पहली बार मिथिला पेंटिंग से सजें डिब्बों के साथ दरभंगा जंक्शन से नयी दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस ट्रेन के कुल 22 डब्बो में से फिलहाल 9 डब्बों पर मिथिला पेंटिंग नजर आएगी। जल्द ही सभी डब्बों को मिथिला पेंटिंग से सुसज्जित कर दिया जाएगा। इस तरह से मिथिला की सांस्कृतिक पहचान एक राज्य से दूसरे राज्यों तक लोगो को दिखेगी।
जल्द ही पटना से भी राजधानी एक्सप्रेस का ऐसी ही योजना के तहत चयन हुआ हैं। जिसमें राजधानी एक्सप्रेस की बोगियों को भी मिथिला पेटिंग के साथ, एक दम ही अलग अंदाज मे पेश करने की रेलवे की योजना है।

Share

Leave a Reply