Home मुख्य गरीब रथ का फेरा बढाने सहित अन्य मांगों को लेकर रेलमंत्री से मिले जदयू महासचिव। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 23, 2018

गरीब रथ का फेरा बढाने सहित अन्य मांगों को लेकर रेलमंत्री से मिले जदयू महासचिव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जेडीयू के महासचिव संजय झा रेलवे से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर 21 अगस्त को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिले। उन्होंने रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपकर जयनगर-आनंद विहार गरीब रथ का फेरा बढ़ाने, दरभंगा जंक्शन पर नई दिल्ली और पटना की तर्ज पर दोनों तरफ से प्रवेश और यात्री सुविधा की व्यवस्था करने, प्लेटफॉर्म पर एस्केलेटर लगाने सहित कई मांगें रखी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सभी मांगों पर विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द रिपोर्ट देने का आदेश दिया है.
श्री झा ने बताया कि गरीब रथ का फेरा बढ़ाने के लिए रेल मंत्री से विशेष आग्रह किया। रेलवे रूट पर मौजूदा ट्रैफिक को देखते हुए रेल मंत्री ने ट्रेन का फेरा एक दिन बढ़ाने के लिए जरूरी रिपोर्ट अधिकारियों से मांगी है। गरीब रथ का परिचालन बढ़ने से हजारों यात्रियों को इसका फायदा होगा। फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ दो दिन चलती है।
श्री झा ने बताया कि कोसी पर बन रहे रेल पुल के अविलंब निर्माण और उसका नाम अटल सेतु करने की मांग रेल मंत्री से की गई। मांग पर विचार करते हुए रंल मंत्री ने कहा कि मई 2019 तक इस पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और ट्रेन का परिचालन भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रत्येक सप्ताह मॉनिटरिंग करने का आदेश भी दिया है। साथ ही पुल का नामकरण अटल सेतु करने पर उन्होंने कहा कि इसपर वे विचार करेंगे। श्री झा ने बताया कि बेनीपुर प्रखंड के नवादा भगवती स्थान के समीप जगदम्बा हॉल्ट के निर्माण की मांग भी रेल मंत्री के समक्ष उन्होंने रखी। रेल मंत्री ने तुरंत संबंधित अधिकारियों से हॉल्ट निर्माण पर जल्द से जल्द रिपोर्ट देने का आदेश दिया। श्री झा ने बताया कि जगदम्बा हाल्ट के निर्माण से प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा। स्थानीय लोग वर्षों से इसकी मांग करते आ रहे हैं। सकरी-हसनपुर रेलखंड का काम पूरा करने की दिशा में हरनगर से हसनपुर तक शेष बचे लगभग 28 किलोमीटर की दूरी में रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की दिशा में निर्देश देने का भी उन्होंने रेल मंत्री से अनुरोध किया है

Share

Leave a Reply