Home मुख्य लगातार दूसरे दिन पुलिस ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप, दाल मिल से 485 कार्टून शराब बरामद। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 23, 2018

लगातार दूसरे दिन पुलिस ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप, दाल मिल से 485 कार्टून शराब बरामद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा की पुलिस ने लगातार शराब की बड़ी खेपों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भरवाड़ा बाजार में छापेमारी कर 485 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। इन कार्टनों में विभिन्न ब्रांडों की 4627 लीटर शराब रखी है। इसके साथ ही मौके से इस कारोबार में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी भरवाड़ा में शिवजी साह के दाल मिल के गोदाम में की गई। इस मामले में पुलिस ने प्रतापगढ़ (यूपी) के डेढवाड़ा निवासी मोनू पांडेय, घोरदौड़ निवासी पिकअप के चालक विपिन शाह, अजीत महतो एवं भवानीपुर के संतोषी चौपाल को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया है कि हरियाणा से शराब की बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी। बिठौली चौक से भरवाड़ा तक जगह-जगह पुलिस और मुखबिर को तैनात कर दिया गया। शराब और दाल का पैकेट लगा ट्रक भरवाड़ा स्थित शिवजी साह के गोदाम पर पहुंचा। बड़े ट्रक से शराब को उतारकर गोदाम में रखा ही जा रहा था कि पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर तैनात पिकअप जिससे शराब अनलोड कर अन्यत्र ले जाने की बात चल रही थी पुलिस ने उसे भी जप्त कर लिया। पुलिस ने एक ट्रक, एक पिकटप, दो बाइक और तीन मोबाइल को भी जब्त किया है। गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर इस कारोबार से जुड़े आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

Share

Leave a Reply