Home मुख्य दिग्घी पोखर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 23, 2018

दिग्घी पोखर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर के नगर थाना क्षेत्र के दिग्घी पोखर के किनारे झाड़ी में एक अज्ञात शव मिलने के बाद गुरुवार को इलाके में सनसनी फैल गई। जिसने भी सुना, बिना समय बिताये शव को देखने के लिए मौके पर पहुंचने लगे। लेकिन कोई भी व्यक्ति उस शव की पहचान नहीं कर सका। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुछ लोग सड़क के किनारे से गुजर रहे थे, तभी उनको तालाब के किनारे से दुर्गन्ध आई। उनलोगोंं ने पास जाकर देखा तो वहां एक शव दिखा। इसके बाद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और शव मिलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फ़ैल गयी।
पुलिस ने बताया कि शव की पहचान नही हो सकी है। इसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Share

Leave a Reply