
पाँव फिसलने से गड्ढे में गिरकर डूबने से बारह वर्षीय बालक की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के नरदरिया गांव में गुरुवार को शाम की शाम लगभग पाँच बजे एक बारह वर्षीय लड़के की मौत बांध के बगल मे स्थित गड्ढे के पानी में डूबकर हो गई। मृतक नरदरिया निवासी संजय पासवान का पुत्र विशाल कुमार था। ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने बताया कि विशाल शौच के लिए बांध के किनारे गया था। शौच के दौरान उसका पांव फिसल गया और पानी से भरे गड्ढे में चला गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। उसके घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश के लिए बांध के निकट आये तो गांव के बच्चों ने बताया कि वह बांध की ओर गया है। करीब घंटे भर की तलाशी के बाद गड्ढे से उसकी लाश बरामद हुई। घटना की सूचना बिशनपुर थाना और सीओ को दी गई।

