Home मुख्य अस्थि कलश पहुँचते ही अटल नारों से गुंजयमान हो उठा दरभंगा। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 23, 2018

अस्थि कलश पहुँचते ही अटल नारों से गुंजयमान हो उठा दरभंगा। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश के गुरुवार को दरभंगा पहुंचते ही वहां जमा हजारों की भीड़ से अटल बिहारी अमर रहे का उद्घोष गूंजने लगा। अस्थि कलशयात्रा की गाड़ी के पहुंचते ही दरभंगा वासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने अस्थि कलश को चारों ओर से घेरकर अटल जी के प्रति अपने हृदय में संरक्षित बातों को व्यक्त करने लगे। उद्घोष की गूंज से लगा मानो दरभंगा गुंजायमान हो उठा।
भारत रत्न, भारत के जन-जन में बसने वाले अटल जी की तस्वीर सभी के मन में कुलांचे मारने लगी। सबकी सहानुभूति, सबके मन में उमड़े भाव अस्थि कलश को देख रहे थे। अस्थि कलश सवार वाहन के रुकते ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानन्द राय ने अटल जी की तस्वीर के निकट भाजपा के सभी अधिकारियों को बुलाने लगे। भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने पर वहां अटल जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा के आरंभ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने अटल जी की श्रद्धांजलि में अपनी बातें रखी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अटल जी के हृदय में मिथिलांचल के लिए असीम श्रद्धा व प्रेम था। इसी के कारण अटल जी ने मैथिली को अष्टम सूची में सम्मानपूर्वक स्थान दिलाया। उससे भी बड़ी बात मिथिलांचल के खंडित भूभाग को कोसी जैसे महासेतु देकर खंडित संस्कृति को जोड़ने का काम किया। आज भाजपा की ओर से निर्णय लिया गया है अटल जी की अस्थि कलश को कोशी में प्रवाहित किया जाएगा। जिसको उसी की अविरल धारा कोसी महासेतु के निकट उस महापुरुष को सदैव स्मरित करता रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने अटल जी के मन में मिथिलांचल के प्रति संरक्षित प्रेम की चर्चा करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मिथिलांचल के प्रति सदैव स्नेहिल रहे। यहां के लोगों के प्रति अटलजी के मन में अपार श्रद्धा एवं प्रेम थी, जो आज उन्हें उनके अस्थि कलश यात्रा के दौरान देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन के उपरांत अपने भावपूर्ण एवं श्रद्धा से लबरेज नगर विधायक के अटल जी के प्रति सम्मान में निकले शब्द जब तक सूरज चांद रहेगा अटल जी तेरा नाम रहेगा से माहौल करुणामय उठा।
जिला भाजपा की ओर से श्रद्धांजलि सभा को प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश महामंत्री, जिलाध्यक्ष आदि ने संबोधित किया। मौके पर जाले विधायक जिबेश कुमार, नगर विधायक संजय सरावगी, पूर्व विधायक डॉ0 अशोक यादव, डॉ0 मुरारी मोहन झा, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, आशुतोष कुमार, देवकृष्ण झा, चंदन सिंह, रुद्रेश, रुद्रम, दिगम्बर पाठक, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष डॉ. निर्भय भारद्वाज, आशुतोष कुमार, मीडिया प्रभारी अमलेश झा, मुकुंद चौधरी आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply