Home मुख्य सल्हेश पूजा में रघेपुरा वासियों की आपसी एकता समाज को तोड़ने वाले तत्वों के मुँह पर जोरदार तमाचा। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 24, 2018

सल्हेश पूजा में रघेपुरा वासियों की आपसी एकता समाज को तोड़ने वाले तत्वों के मुँह पर जोरदार तमाचा। Voice of Darbhanga

दरभंगा। बलवीर चौधरी

जहाँ देश मे इनदिनों जाति-पाती के नाम पर लोगों को तोड़ने और लड़ाने की कोशिशें तेज होती दिख रही हैं, वहीं जिले के बहादुरपुर प्रखण्ड के रघेपुरा गाँव के लोगो ने आपसी एकता की अद्भुत मिशाल पेश की है। सल्हेश पूजा समिति रघेपुरा द्वारा गुरुवार से शुरू होने के बाद शुक्रवार को जब बाबा सल्हेश की प्रतिमा का पूजन किया गया तो उस समय मौजूद लोगों की आपसी एकता समाज को बांटने वालो के मुह पर जोरदार तमाचा लगाता नजर आया। पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल पासवान ने कहा कि वर्षो से चली आ रही परंपरा के अनुसार सभी जाति-धर्म के लोगो के सहयोग से बाबा राजा सल्हेश की पूजा यहाँ होती है। सभी लोग गाँव समाज की खुशहाली एवं सौहार्द केलिए प्रार्थना करते हैं।

निश्चित रूप से इसप्रकार का उदाहरण यदि सभी जाति एवं धर्म के धार्मिक कार्यो में देखने को मिलने लगे तो वह दिन दूर नही जब समाज को वोट बैंक आदि की राजनीति के कारण बांटने की कोशिश करने वालो तत्वों की दुकानदारी बन्द होती नजर आएगी।

Share

Leave a Reply