
सोशल मीडिया पर मुहिम के बाद भी जब नही हुआ संज्ञान तो छात्रों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पहले तो मुद्दा उठाकर छात्रों ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को जगाने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर लगातार लिखने के बाद आखिरकार अपने हक केलिए एकबार मिथिला स्टूडेण्ट यूनियन के सेनानियों को सड़क पर उतरना पड़ा।
हायाघाट प्रखण्ड के आनंदपुर स्थित +2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के सड़क एवं चाहरदीवारी नही होने की समस्या को लेकर मिसू द्वारा बहेड़ी-दरभंगा रोड को कई घण्टे तक आनन्दपुर में जाम किया गया। बन्द की अध्यक्षता कर रहे विकास चौधरी ने बताया कि वर्षो से स्कूल के रास्ते की समस्या है। इसका जल्द निराकरण नही किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा रोड जाम होने का सूचना हायाघाट प्रखंड विकास पदाधिकारी, अशोक पेपर मिल थाना प्रभारी को मिलते ही तत्काल दलबल के साथ जाम के जगह पर पहुचे और छात्रा से बात करते हुए उन्होंने बताया की रास्ता का जो जमीन हैं वो निजी हैं। इसलिए रास्ता बनने में दिक्कत हो रहा है और उन्होंने बताया जो आगामी 6 महीने के अंदर गांव के लोगों से और बरिये पदाधिकारी से बात किया जाएगा और इसका निदान निकाला जाएगा इस के बाद जाम को हटाया गया।।
इस आंदोलन में बिहार प्रभारी प्रियरंजन पांडे,दीपक झा,सुमन झा अखिलेश कुमार,ब्रजेश पासवान, प्रवीण कुमार,राजन चौधरी भगवन झा, नवीन चौधरी, भास्कर कुमार, बसंत, आशीष, भाग नारायण चौधरी, अभिषेक कुमार सहित सैकड़ों छात्रा उपस्थित थे।

