Home मुख्य सभी विभाग कार्ययोजना बनाकर पूरा करें राजस्व वसूली का लक्ष्य: डीएम। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 24, 2018

सभी विभाग कार्ययोजना बनाकर पूरा करें राजस्व वसूली का लक्ष्य: डीएम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें । जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने आंतरिक संसाधन एवं राजस्व वसूली से संबंधित बैठक में अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए। समीक्षा में यह पाया गया कि परिवहन एवं निबंधन विभाग के राजस्व वसूली की स्थिति अच्छी है । अन्य विभागों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए विशेष रुप से मेहनत करने को कहा गया। नापतौल एवं उद्योग विभाग के राजस्व वसूली की स्थिति सबसे खराब पाई गई। उन्हें राजस्व संग्रहण पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा गया।
जिला में चल रही बड़ी बड़ी परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण के स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जहां-जहां जमीन अधिग्रहण लंबित है वहां पर विशेष अभियान चलाकर इन परियोजनाओं को जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। नीलाम पत्र वाद से संबंधित मामलों का जल्दी निष्पादन कर संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था से सरकारी राशि को की वसूली भी तेजी से सुनिश्चित करने को कहा गया।
भू लगान वसूली में भी तेजी लगाने लाने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी हलकों में निश्चित तिथि को राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें जिससे कि किसानों को जमीन का लगान जमा करने में सहूलियत हो साथ ही सरकार के राजस्व का लक्ष्य पूरा हो सके।
बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उमाकांत पांडे, जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार समेत उद्योग, परिवहन, वाणिज्य कर, नापतोल, वन, विद्युत, समेत अन्य विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply