Home मुख्य मारवाड़ी महिला समाज का सावन मिलन समारोह का आयोजित। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 24, 2018

मारवाड़ी महिला समाज का सावन मिलन समारोह का आयोजित। Voice of Darbhanga

दरभंगा : शुक्रवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की दरभंगा शाखा द्वारा होटल ए पी पैलेस में सावन मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह का उद्घाटन दरभंगा शहर की मेयर बैजंती खेड़िया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में श्रीमती खेड़िया ने कहा कि महिलाओं के लिए सावन का विशेष महत्त्व होता है। सावन में ऐसे भी चारों तरफ हरियाली नजर आती है किन्तु ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए सभी को पौधे लगाने चाहिए. अध्यक्षा नीलम पंसारी ने आगत महिलाओं का स्वागत किया। साथ ही कहा कि आज सावन महोत्सव के अवसर पर नेत्रदान महादान के उपर एक स्लोगन प्रतियोगिता रखी गयी है जिसमें विजेताओं को पारितोषिक वितरण किया जाएगा साथ ही आंखो पर पट्टी बांध कर वस्तुओं को पहचानने की प्रतियोगिता रखी गयी है तथा डान्स प्रतियोगिता भी रखी गयी है। सर्वप्रथम सदस्याओं ने नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें खुशबू सरावगी प्रथम, मनीषा पंसारी द्वितीय रही। नेत्रदान स्लोगन प्रतियोगिता में श्वेता बैरोलिया प्रथम द्वितीय चंचल केडिया तृतीय इन्दु चौधरी रही। मंच संचालन स्वीटी, अनुराधा, शिल्पा ने संयुक्त रूप से किया। उपर्युक्त प्रतियोगिता का निर्णय प्रीति अग्रवाल तथा बन्दना बोहरा ने किया। उपस्थित सदस्याओं के बीच और भी कई गेम करवाये गये. सेल्फी जोन में महिलाओं ने फोटोग्राफी करवायी। ब्यूटी क्वीन का खिताब स्वीटी केडिया ने जीता। शकुन्तला जसराजपुरिया तथा मीरा बागडिया द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन मधु चौधरी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीषा जसराजपुरिया, नीतू,विनीता, नीलू, सीमा पोद्दार, सुशीला पंसारी, अनीता बोहरा, सुलोचना केडिया ने सहयोग किया।

Share

Leave a Reply