Home मुख्य विधायक ने ई-रिक्शा को दिखाई हरी झंडी,किराये के साथ मुफ्त मिलेगा वाईफाई, पानी एवं अखबार। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 25, 2018

विधायक ने ई-रिक्शा को दिखाई हरी झंडी,किराये के साथ मुफ्त मिलेगा वाईफाई, पानी एवं अखबार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत लहेरियासराय के लोहिया चौक पर शनिवार को नगर विधायक संजय सरावगी ने वाई फाई युक्त ई- रिक्शा का शुभ आरम्भ कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक श्री सरावगी ने कहा कि पूरा देश डिजिटल हो रहा है आज से दरभंगा वासियो को डिजिटल सुविधा युक्त ई रिक्सा मिला है जिसमे यात्रियों को मुफ्त इंटरनेट, न्यूज़ पेपर,व पीने का पानी निशुल्क मिलेगा। लोगो को यात्रा के दौरान भी डिजिटल सुविधा मिलने लगी है। गांव की सोच देश हित में निरंतर विकास कर रहा है साथ ही साथ ई रिक्शा से पर्यावरण के लिए भी लाभदायक है। युवाओं के द्वारा निरंतर नए-नए सोच के साथ निरंतर विकास कर रहे हैं इस तरह के प्रयोग से निश्चित रूप से लोगों को रोजगार मिलेगा।
ज्ञात हो कि वार्ड नम्बर 45 नवटोलिया निवासी विमला देवी ने दरभंगा में ई रिक्शा की शुरुआत की है। विमला देवी 72 वर्षीय वृद्ध महिला हो कर भी डिजिटल इंडिया के तहत वाईफाई से लैस ई-रिक्शा शहर में चलवाने की शुरुआत की है। दरभंगा में पहली बार इस तरह के ई रिक्शा की शुरुआत की गई है जिसमें ढेर सारी सुविधाओं से लैस यह ई- रिक्शा जिसमें पानी की सुविधा न्यूज़पेपर एवं मोबाइल व लैपटॉप से कनेक्ट करने के लिए नेट यह सुविधा बैठने में आरामदायक है। इसमें किराये के साथ पूरी तरह से यह सभी सुविधाएं निशुल्क होगी।कार्यक्रम में विमला देवी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता, संगीता साहू , अशोक नायक, मुकुंद चौधरी, सुंदर लाल चौधरी, अभिषेक झा, रौशन सोनी, पंकज सोनी, अमलेश झा, सानू, राजा, आशुतोष झा, कोमल, कुमारी, पायल कुमारी आदि भी शामिल थे।

Share

Leave a Reply