Home मुख्य स्वास्थ्य शिविर में चार लोगों में पाये गए टीबी के लक्षण। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 25, 2018

स्वास्थ्य शिविर में चार लोगों में पाये गए टीबी के लक्षण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हायाघाट प्रखण्ड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरहाचट्टी में शनिवार को अक्षय परियोजना टीबी देखभाल व नियंत्रण कि ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 22 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 4 व्यक्ति में टीबी के लक्षण पाए गए।
मौके पर मौजूद डाॅ नील रतन सिन्हा ने आशा कार्यकर्ता तथा लोगो को टीबी से सम्बन्धित आवश्यक जानकारी दी, उन्होंने कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है यह संक्रमित व्यक्ति के खाॅसने से हवा के माध्यम से फैलता है।
इस मौके पर मेडिकल लैब टेक्नीशियन अकील अहमद ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक खाँसी हो तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाएँ और मुफ्त जाँच कराएँ, अगर जाँच मे टीबी के बैक्टीरिया पाए जाते हैं तो उनका पूरा इलाज मुफ्त किया जाएगा।
इस मौके पर एसटीएस शव्य साची चौधरी ने कहा कि टीबी के इलाज के लिए डाॅटस के अन्तर्गत उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयाँ सरकारी स्वास्थ्य केंन्द्रो में निशुल्क दी जाती है।
इस अवसर पर डॉ नील रतन सिन्हा, डॉ राहुल रंजन, मेडिकल लैब टेक्नीशियन अकील अहमद, जय प्रकाश नारायण, मनोज कुमार, कार्डिनेटर शौरभ मुख़र्जी, एसटीएस, शव्य साची चौधरी, एएनएम जगधात्री देवी, नित्यानन्द झा, इन्दु देवी, विन्देश्वर झा आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply