Home मुख्य प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव कोरम भी पूरा न करने के कारण हुआ खारिज। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 25, 2018

प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव कोरम भी पूरा न करने के कारण हुआ खारिज। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान पूर्वी के प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव कोरम भी पूरा नही कर सका और खारिज हो गया। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड कार्यालय में शनिवार को विशेष बैठक की गई। अविश्वास प्रस्ताव में हस्ताक्षर करने वाले आठ सदस्यों में सिर्फ तीन सदस्य गंगा यादव, रंजना देवी एवं गणेश भारती ही उपस्थित हो सके। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उन्हें अपना बहुमत जुटाने का अनुरोध किया। लेकिन अविश्वास लगाने वाले विपक्षी अपने कॉलम को पूरा नही कर सके। बीडीओ जिज्ञासु ने विपक्षी द्वारा बहुमत सिद्ध नहीं किए जाने के कारण लगाए गए अविश्वास को खारिज करते हुए बहुमत के अधार पर पूर्व के प्रखंड प्रमुख बिजल पासवान को प्रखंड प्रमुख बने रहने की घोषणा की। इस बाबत तिलकेश्वर के मुखिया के मुखिया पति किरण देव मुखिया ने इसे कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड की जीत बताया। प्रमुख की कुर्सी कायम रहने के बाद प्रमुख के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। मौके पर मौजूद विधायक शशिभूषण हजारी ने प्रमुख को माला पहनाकर उसका स्वागत किया।

Share

Leave a Reply