Home मुख्य पुलिस दिनभर रही वाहन चेकिंग व्यस्त और चोर एकबार फिर दिनदहाड़े चोरी को अंजाम देने में मस्त। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 26, 2018

पुलिस दिनभर रही वाहन चेकिंग व्यस्त और चोर एकबार फिर दिनदहाड़े चोरी को अंजाम देने में मस्त। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा की पुलिस लगातार दो दिनों से वाहन चेकिंग कर जुर्माना वसूलने में व्यस्त दिखी तो वहीं चोरो ने फिर इसका फायदा उठा कर लहेरियासराय इलाके जो तमाम मुख्यालयों एवं पदाधिकारी के आवास होने के कारण प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण क्षेत्र है, में एकबार फिर दिनदहाड़े चोरी कर पुलिस को चुनौती दे डाली। ज्ञात हो कि हाल ही में हाल ही में दिनदहाड़े एक पत्रकार तथा अगले दिन एक अन्य व्यक्ति के घर मे भी दिनदहाड़े चोरी हुई पर कोई उदभेदन नही हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लहेरियासराय थाने क्षेत्र में रविवार को फिर से चोरी की घटना घटी और लाखों रुपये के आभूषण चोर उड़ा ले गए। पंडासराय मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार व अमित कुमार कर्ण के घर को चोरों ने निशाना बनाया । अन्य घटनाओं की तरह ही इस घर में भी चोरों ने पीछे का दरवाजा का इस्तेमाल किया। गेट को तोड़कर चोर प्रवेश कर गए और आराम से गोदरेज, ट्रंक आदि को तोड़ डाला । इस घटना को इस तरह से अंजाम दिया कि आस-पास के लोगों को तनिक भी एहसास नहीं हुआ। बताया जाता है कि गृहस्वामी रंजीत अपने परिवार के लोगों को मुजफ्फरपुर से लाने के लिए सुबह आठ बजे गए थे। शाम को परिवार के साथ वापस होने पर घर का ताला खोलते ही होश उड़ गया। गोदरेज टूटा हुआ था। घर के सारे सामान बिखड़े पड़े थे। इसके बाद घर वाले कलेजा पीटना शुरू कर दिए । हल्ला होने पर आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए। लेकिन, घटना को कौन अंजाम दिया इस संबंध में कोई कुछ नहीं बताया। रंजीत ने बताया कि उसके छोटे भाई अमित की पत्नी को पुत्र हुआ है। तीन दिन पहले छठ्ठी थी जिसमें परिवार के लोग शामिल होने के लिए गए थे । चोरों ने उनके घर से नगद दस हजार रुपये के अलावा दोनों भाइयों के लगभग तीन लाख रुपये के आभूषण ले गए । चोरों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा। पूजा स्थल से सोना व चांदी के बने भगवान का लॉकेट उड़ा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अन्य मामलों की तरह घटना स्थल का मुआयना किया। लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली।

Share

Leave a Reply