Home मुख्य आवश्यक सर्कुलर आदि की उपलब्धता वाले प्रमंडलीय वेबसाइट का आयुक्त ने किया उद्घाटन। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 27, 2018

आवश्यक सर्कुलर आदि की उपलब्धता वाले प्रमंडलीय वेबसाइट का आयुक्त ने किया उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा प्रमंडल के वेबसाइट में सभी प्रकार की जन उपयोगी सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी. इससे आम जनता को काफी फायदा होगा. प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े ने सोमवार को दरभंगा प्रमण्डल के वेबसाइट darbhangadivision.bih.nic.in के उद्घाटन के अवसर पर उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट पर सभी महत्वपूर्ण सरकारी सर्कुलर एवं पत्र भी उपलब्ध रहेंगे. वेबसाइट के माध्यम से जिलों से आॅनलाइन रिपोर्टिंग भी हो सकेगी. इससे समय की बचत होगी एवं विकासात्मक एवं कल्याणकारी कार्यों में गति आएगी. वेबसाइट के उद्घाटन के अवसर पर आयुक्त के सचिव विनय कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा समेत अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply