Home मुख्य रामविलास-माँझी-मायावती भी माँग रहे गरीब सवर्णो केलिए आरक्षण तो फिर दिक्कत क्यों: ऋषि मिश्रा। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 27, 2018

रामविलास-माँझी-मायावती भी माँग रहे गरीब सवर्णो केलिए आरक्षण तो फिर दिक्कत क्यों: ऋषि मिश्रा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गरीबों की कोई जात नही होती। और पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 वाजपेयी सभी जाति-धर्मो में कमजोर लोगो को आगे बढाने की सोच रखते थे। गरीब सवर्ण में हैं और उन्हें भी आरक्षण मिलना चाहिए।
उपरोक्त बातें सोमवार को बहादुरपुर में ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा स्व0 वाजपेयी केलिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा सह द्वादशा भोज कार्यक्रम में पहुंचे जदयू के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कहीं। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान, जीतनराम माँझी और मायावती जैसे नेता भी गरीब सवर्णो केलिए आरक्षण की माँग कर रहे हैं। तो अब दिक्कत क्यों और किसे है! वे गरीब सवर्णो केलिए आरक्षण की माँग उठाते रहेंगे और जल्द ही सभी दलों के सभी वर्गों के नेताओ से मिलकर सहयोग मांगेंगे।
इस अवसर पर ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने गरीब सवर्णो केलिए आवाज बुलंद करने केलिए श्री मिश्रा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अटल जी एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्हें मिथिला की धरती से सबसे अधिक प्रेम था। मैथिली को अष्टम अनुसूची में स्थान दिलाना, कोशी महासेतु का निर्माण कराना आदि ऐसी देने हैं जिन्होंने मिथिला को एक नई पहचान दिलाई। मिथिला की धरती उन्हें कभी नही भूला सकती।
इस अवसर पर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा, प्रदेश मंत्री डॉ0 आनन्द प्रकाश झा, मुकन्द चौधरी, प्रो0 अरुण झा, अनिल झा, उज्ज्वल झा, देव कुमार झा, देवेंद्र झा, राकेश सिंह, दिलीप झा, निखिल झा आदि सहित सैकड़ों लोगो ने स्व0 वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Share

Leave a Reply