Home मुख्य मिल्लत कॉलेज की शिक्षिका का मध्यप्रदेश बोर्ड द्वारा अस्सिटेंट प्रोफेसर केलिए चयन। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 28, 2018

मिल्लत कॉलेज की शिक्षिका का मध्यप्रदेश बोर्ड द्वारा अस्सिटेंट प्रोफेसर केलिए चयन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मिल्लत कॉलेज परिवार के लिए मंगलवार का दिन एक ऐतिहासिक दिन रहा। साइकोलॉजी डिपार्टमेंट की एक शिक्षिका डॉक्टर कीर्ति चौरसिया को मध्य प्रदेश BPSC बोर्ड द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चयनित किया गया है। आज ही उनकारिजल्ट प्रकाशित हुआ। कीर्ति चौरसिया बहुत ही थोड़े समय में मिल्लत कॉलेज परिवार में घुल मिल गई थी और अपने पठन पाठन से लड़कों लड़कियों का दिल जीत लिया था। नारी सशक्तिकरण के किस युग में श्रीमती चौरसिया ने यह साबित कर दिया के इंसान के अंदर अगर काबिलियत है हौसला है हिम्मत है तो वह हर काम को आसानी से कर सकती है। आज पूरा कॉलेज परिवार में जश्न का माहौल रहा। सभी ने श्रीमती चौरसिया को मुबारकबाद पेश की उनके उज्जवल भविष्य की दुआएं दी। मिठाई का वितरण किया गया। डायबिटीज वालों ने भी मिठाई खाया। कुछ लोग कॉलेज से छुट्टी पर थे। उन्हें बाद में मिठाई खिलाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर मोहम्मद रहमतुल्ला ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि श्रीमती चौरसिया एक साहसिक महिला है। इसी तरह हर व्यक्ति के अंदर आगे बढ़ने की ललक हो तो हर एक का सपना पूरा हो सकता है। कौन कहता है कि आसमान में छेद हो नहीं सकता एक पत्थर तो दिल से उछालो यारों। मैं अपनी तरफ से अपने परिवार की तरफ से श्रीमती चौरसिया जैसी साहसी महिला को आशीर्वाद ही नहीं मुबारकबाद देता हूं।

Share

Leave a Reply