
शहर में हो रही चोरी की घटनाओं पर एसएसपी गम्भीर, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने का निर्देश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर के कई इलाकों में बंद घरों को निशाना बनाकर हजारों की संपत्ति उड़ाने वाले चोर गिरोह की नकेल कसने को लेकर एसएसपी मनोज कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन में शहर के विभिन्न थानाध्यक्ष व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसएसपी ने चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में उनलोगों को कई टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के अलावा घटनाओं की रोकथाम के लिए लोगों के बीच जागरूकता भी फैलाना उतना ही जरूरी है। थानाध्यक्ष व पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए एसएसपी ने कहा कि दो-तीन तरीके अपनाने से चोरी की घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने थानाध्यक्षकों को कहा कि वे अपने अधीन अधिकारियों को बराबर संख्या में मोहल्ले चुनकर उन्हें उनपर कड़ी नजर रखने का निर्देश दें। अधिकारी संबंधित मोहल्ले में रहने वाले उचक्के व असमातिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। लोगों को जागरूक करने की दिशा में भी कदम उठाना जरूरी है।

