
बालिकागृह कांड पर नीतीश-मोदी के इस्तीफे की माँग को लेकर वामदलों ने बनायी मानव श्रृंखला। Voice of Darbhanga
दरभंगा: मंगलवार 28 अगस्त को मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार कांड के खिलाफ वामदलों के संयुक्त आह्वान पर आयोजित राज्यव्यापी मानव श्रृंखला दरभंगा में असरदार रहा। कमिश्नरी से लहेरियासराय टावर तक मानव श्रृंखला बनाई गई। प्रदर्शनकारी सीबीआई एसपी का जाँच के बीच मे ट्रान्सफर का विरोध एवं जांच में आयी कॉल डिटेल्स को सार्वजनिक करने की मांग करते हुए इस नारेबाजी कर रहे थे। इसे सत्ता संरक्षित बता कर मुख्यमंत्री नीतीश एवं उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के इस्तीफे की माँग कर रहे थे।इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। समाहरणालय के सभी प्रवेश गेट बंद कर दिए गए थे। आयुक्त, आइजी व एसएसपी कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गई थी। इस दौरान लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। चिलचिलाती धूप में महिलाएं न्याय के लिए डटी रहीं। दर्जनों लोगों ने इसमें शिरकत की। इसका नेतृत्व भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा, सीपीआई जिला सचिव नारायणजी झा, माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, सीपीएम जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर, सुरेंद्र दयाल सुमन, राजीव चौधरी, आरके सहनी, ललन चौधरी, सुधीर कुमार, अभिषेक कुमार, श्याम भारती, सुधीर कांत मिश्र, विश्वनाथ मिश्रा, शत्रुघ्न झा ने किया। सीपीआई के वरिष्ठ नेता राम कुमार झा, माले के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी पासवान, सीपीएम के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मंडल की संयुक्त अध्यक्षता में आमसभा का आयोजन हुआ।


