Home मुख्य समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण: कुलपति। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 28, 2018

समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण: कुलपति। Voice of Darbhanga

दरभंगा : समाज निर्माण में शिक्षिकों की महती भूमिका होती है. हमारे शिक्षकों को मानवीय भावनाओं ने परिपूर्ण तथा संतुलित क्रियाकलापों से अनुशासित होना चाहिए, ताकि अपने छात्रों का रॉल मॉडल बन सके।
उपरोक्त बातें मंगलवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कही। वे युनिसेफ की बिहार इकाई और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को सेल्फ की समझ होनी चाहिए। उन्हें तार्किक तथा प्रभावशाली सम्प्रेषण की क्षमता विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को मानवता तथा समाज को प्रगति पथ पर अग्रसर करने का जजबा विकसित करना चाहिए। इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखकर इस तरह का कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को छात्रों की मानसिक स्तर की परख होनी चाहिए, ताकि उन्हें वे संतुष्ट कर सके। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालय जहां बीएड की पढ़ाई हो रही है, वहां के शिक्षक भाग ले रहे हैं। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. बी.के. चौधरी तथा मंच संचालन डॉ. विजय कुमार ने किया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. सरदार अरविंद सिंह ने स्वागत भाषण किया।

Share

Leave a Reply