Home मुख्य जंक्शन पर पॉकेटमारी करने वाली महिला अपने असिस्टेंट के साथ गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 29, 2018

जंक्शन पर पॉकेटमारी करने वाली महिला अपने असिस्टेंट के साथ गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर से यात्रियों के बटुआ व सामान उड़ाने वाली 60 वर्षीया सुमित्रा देवी व उसके साथ काम करने वाला उसका असिस्टेंट राजा मंगलवार की देर शाम जीआरपी थाना अध्यक्ष मोहम्मद इमरान आलम के हत्थे चढ़ गया। जीआरपी थाना अध्यक्ष मो. आलम ने बताया कि जयनगर वार्ड नंबर 5 के निवासी गगन साहनी अपनी पत्नी व मौसी का इलाज कराने दरभंगा आये थे। इलाज के उपरांत प्लेटफॉर्म एक पर थाने के सामने ही बैठकर गाड़ी की प्रतीक्षा कर रहे थे । इसी बीच सुमित्रा देवी व उसका साथी मोहम्मद राजन उर्फ राजा गगन साहनी के सामान को लेकर दक्षिण दिशा में भागे। जीआरपी थानाध्यक्ष व सिपाही खदेड़ते हुए पार्सल घर के निकट महिला व उसके साथी राजा को दबोचने में सफल हो गई।
तलाशी के दौरान सुमित्रा देवी के पास से 8 लेडी पर्स बरामद हुआ। एक पर्स में 50 रुपये थे। बाकी पर्स खाली था। थानाध्यक्ष ने जानकारी दी है कि दिलावरपुर निवासी स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की पत्नी सुमित्रा देवी व नीम चौक, लहेरियासराय निवासी मोहम्मद राजू के पुत्र मोहम्मद राजन उर्फ राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जीआरपी थाना अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी है कि सुमित्रा देवी दो माह पूर्व भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुकी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जीआरपी जंक्शन पर चोर-उचक्कों पर पैनी नजर रख रही है। किसी को भी संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए पाये जाने पर उससे पूछताछ की जाती है।

Share

Leave a Reply