Home मुख्य नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में तीस मुद्दों पर बनी सहमति। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 29, 2018

नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में तीस मुद्दों पर बनी सहमति। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार को नगर निगम सभागार में मेयर बैजयंती देवी खेड़िया की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई। इसमें एक को छोड़कर बाकी सभी 30 एजेंडों को सदस्यों ने हरी झंडी दे दी। बैठक में निर्णय लिया गया कि साफ-सफाई उपकरणों की खरीदारी के लिए बोर्ड को अनुशंसा की जाएगी। इनमें 10 ट्रैक्टर, 3 जेसीबी, 1 लिफ्टर, 2 वॉटर टैंकर, 300 बड़ा डस्टबीन, 1 लाख 20 हजार घरों में देने के लिए छोटा डस्टबीन, 125 हैंडबैरो, 125 ट्राई साइकिल, 16 ट्रिपर का ढ़ाला, 2 छोटा ट्रैक्टर, 2 रोबोट और 48 टेंपों की खरीदारी शामिल है। वहीं, निगम के लिए जेनरेटर की खरीदारी व विभिन्न वार्डों में सेवानिवृत्त हुए सफाईकर्मियों की जगह संविदाकर्मियों की अविलंब बहाली किए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं, अनिल ¨सह प्रकरण पर निगम अधिवक्ता से कानूनी राय लेने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान सदस्यों ने निगम के 18 दुकानों का आवंटन, खराब पड़े हाईमास्क की मरम्मत, रोड़-नाला निर्माण आदि का मुद्दा उठाया। बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री की ओर से 4 अगस्त 2018 को किए गए उदघाटन एवं शिलान्यास पर हुए खर्च 3 लाख 80 हजार के खर्च पर मुहर लगाई। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हुए व्यय, जेसीबी के इंश्योरेंस में हुए व्यय, ट्रैक्टर भाड़ा, मेसर्स पवन फि¨लग के भुगतान को स्वीकृत किया गया। वहीं, प्रशासनिक क्षेत्रों एवं विभिन्न वार्डों में कार्यरत दैनिक कर्मियों के मानदेय, कंप्यूटर के रख-रखाब पर हुए व्यय, गाड़ियों की सर्वि¨सग, ट्रैक्टरों की मरम्मत पर हुए व्यय, खंरजाकरण पर होने वाले व्यय आदि को हरी झंडी दी गई। मौके पर सदस्य अजय कुमार जालान, विनोद मंडल, डिप्टी मेयर बदरुजंमा खान, सुबोध कुमार, सोहन यादव सहित नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, नगर अभियंता रतन किशोर वर्मा, सहायक नगर अभियंता साऊद आलम, राजस्व प्रभारी प्रजापति मिश्र, रवि कुमार, राकेश कुमार, सुमन सहाय आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply