
जलजमाव से निजात केलिए आठ घरों पर बुलडोजर चला हटाया गया अतिक्रमण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के जयन्तीपुर दाथ गांव के पासवान टोल में बुधवार को सीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में एक साथ वार्ड सदस्य नलिन्द्र पासवान सहित आठ लोगों के घर पर बुलडोजर चलाया। बुलडोजर चलते ही सभी आठ परिवारों की महिलाओं के चित्कार से मोहल्ला में जैसे गम का माहौल बन गया था। हालांकी लोग उसे समझाने की प्रयास भी किया।
उल्लेखनीय है कि मोहल्ले के ही देवचन्द्र पासवान ने लगातार सड़क पर पानी नहीं बहाये जाने का प्रयास किया लेकिन कोई लाभ नहीं देख अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय में अतिक्रमित जमीन को खाली कराने की मांग की थी। करीब एक वर्ष तक मामला जन शिकायत कार्यालय के प्रक्रियाओं से गुजरता रहा और अंतत: प्रशासन ने स्थल की मापी कराने के बाद सरकारी जमीन में कुल आठ लोगों के आवासीय घर को खाली कराने का निर्देश दिया।
जन शिकायत अधिकारी के निर्देश के आलोक में सीओ राजीव कुमार ने बुधवार को बहेड़ा थाने के सहयोग से करीब दो दर्जन महिला एवं पुरुष पुलिस एवं दंगा बल के सहयोग से पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचकर सभी आठ लोगों के घरों को खाली कराया। इसमें जोगी पासवान और भोगी पासवान का चार साल पहले बनी पक्का का मकान एक क्षण में ध्वस्त होने से परिवार की महिलायें रोने लगीं। इसके बाद वार्ड सदस्य के इंट व खपरैल की तीन कमरों वाली घर भी ध्वस्त हुए। वहीं अशोक पासवान, रामप्रसाद पासवान, रामानंद पासवान और रामविलास पासवान का भी घर धराशायी किया गया। घर ध्वस्त होने के साथ ही इन लोगों को तत्काल बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने को विवस होने की स्थिति में काफी मशक्कतों के बाद दूसरे के घरों में शरण लेने को मजबूर होना पड़ा। मौके पर सीओ के अलावा बहेड़ा थाना के एसआई एसके गुप्ता सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

