Home मुख्य स्वस्थ शरीर एवं मस्तिष्क केलिए खेल जरूरी: डीएम। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 31, 2018

स्वस्थ शरीर एवं मस्तिष्क केलिए खेल जरूरी: डीएम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है और शरीर को स्वस्थ रहने में खेल सबसे बड़ा मददगार है। जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने स्थानीय नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि खेल से हममें एकता एवं सहयोग की भावना का विकास होता है । इससे नेतृत्व क्षमता का विकास होता है । उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल भावना के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लें एवम राज्य स्तर पर भी अपना उच्चतम प्रदर्शन करें एवं जिले का मान बढ़ाएं। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय से आए प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट, मशाल दौड़ में भाग लिया। स्कूली बच्चों द्वारा देश की एकता एवं अखंडता तथा सांस्कृतिक विरासत पर आधारित मनमोहक प्रदर्शन भी किएगये। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता अपर समाहर्ता मो मोबीन अली अंसारी जिला खेल पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी व काफी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply