Home मुख्य लोकसभा की दावेदारी और एयरपोर्ट मामले पर मीडिया के सामने खुलकर बोले संजय झा। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - August 31, 2018

लोकसभा की दावेदारी और एयरपोर्ट मामले पर मीडिया के सामने खुलकर बोले संजय झा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा केलिए काम करता रहा हूँ और आगे भी करता रहूँगा जहाँ तक संभव होगा। कोई विधायक-सांसद नही रहा हूँ फिर भी किया। काम होते रहना चाहिए।
उपरोक्त बातें शुक्रवार को एक कार्यक्रम में दरभंगा पहुँचे जदयू महासचिव संजय झा ने कही। दरभंगा से लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में मीडिया की खबरों पर पत्रकारो के सवालों का जवाब देते हुए श्री झा ने कहा कि फिलहाल बिहार की 40 सीट पर एनडीए की जीत का लक्ष्य सर्वप्रथम है। अभी सीटों की संख्या के बारे में ही बात फाइनल नही हुई है। फिर सीटों का बंटवारा होगा और तब यह निर्णय पार्टी लेगी के कौन सी सीट से कौन लड़ेगा। सम्भवतः सितंबर के अंत या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में यह सामने आ जाएगा।
श्री झा ने दरभंगा से लगाव होने की बात स्वीकार की। पर चुनाव लड़ने की बात पार्टी के ऊपर छोड़ी। उन्होंने कहा कि पार्टी कहेगी चुनाव लड़ने केलिए तो वो चुनाव लड़ेंगे और यदि पार्टी का काम करने केलिए तो वो पार्टी का काम करेंगे।
एयरपोर्ट मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रक्रियाओं में तकनीकी समस्याओं के थोड़ा विलम्ब होता है। पर यदि सरकार को नही करना होता तो टेंडर में खर्च क्यों करती! सात सितंबर को पुनः टेंडर हो रहा है। 2019 में हर हाल में दरभंगा से हवाई सेवा का लाभ लोगो को मिलेगा।

Share

Leave a Reply