Home मुख्य मुख्य अतिथि से नाम हटाये जाने से नाराज हुए सांसद कीर्ति आजाद। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 1, 2018

मुख्य अतिथि से नाम हटाये जाने से नाराज हुए सांसद कीर्ति आजाद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर के प्रधान डाकघर में शनिवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के नाम में अचानक परिवर्तन से सांसद कीर्ति झा आजाद खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि दरभंगा के लोगों ने मुझे चुनकर संसद भेजा है, इसलिए यह मेरा नहीं, यहां की जनता का अपमान है।
अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कीर्ति ने कहा कि गत 28 अगस्त को डाक विभाग के अधिकारी ने मुझे ई मेल कर मुख्य अतिथि की जिम्मेवारी सौंपी थी। फिर अचानक 31 अगस्त को चीफ पोस्टमास्टर जेनरल, पटना कार्यालय के सहायक निदेशक राजदेव प्रसाद का ई मेल आया कि मेरी जगह पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को मुख्य अतिथि और मुझे विशिष्ट अतिथि बनाया गया है। कीर्ति के अनुसार मंत्री मंगल पांडेय को पहले शेखपुरा के कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया था। उनका कहना था कि क्षेत्र में मेरी मौजूदगी के बावजूद किसी अन्य को मुख्य अतिथि बनाना साजिश का परिणाम है। यही कारण है कि यहां के लोगों ने मुझे कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया।

Share

Leave a Reply