Home मुख्य इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा अब लोगों के घर पर होगी बैंकिंग की सुविधा। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 1, 2018

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा अब लोगों के घर पर होगी बैंकिंग की सुविधा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से मिलने वाली सुविधा निश्शुल्क होगी। अभी तक लोन के लिए बैंकों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन आइपीपीबी से जरिए दस हजार का लेनदेन डाकिया के जरिए घर पर ही किया जा सकेगा। ये बातें शनिवार को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहीं। वे शनिवार को लालबाग स्थित प्रधान डाकघर में आइपीपीबी की शाखा के उद्घाटन के दौरान सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि पूरे देश में इसके तहत 31 दिसंबर तक एक लाख 55 हजार शाखा खोली जाएगी। करीब 3 लाख डाकिया इससे जुड़ जाएंगे। इसमें तीन तरह का खाता खोला जाएगा। सभी खाते निश्शुल्क खोले जाएंगे। ग्राहक एक लाख तक की राशि अपने खाते में रख सकते हैं। इसमें इस तरह का साफ्टवेयर तैयार किया गया है कि लोगों को घर पर ही डाकिया बैंकिंग सुविधा प्रदान करेंगे। वहीं प्रधान डाकघर परिसर में स्थित बैंक का मंत्री ने फीता काटकर उद्घाटन किया। शाखा में ब्रांच मैनेजर सहित तीन कर्मचारी रहेंगे। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। स्वास्थ्य मंत्री का मिथिला की परंपरा के अनुसार डाक अधीक्षक आरएस प्रसाद ने पाग-चादर से सम्मानित किया। मौके पर नगर विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद सुनील सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर, अशोक कुमार यादव, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव सहित बड़ी संख्या में दर्शक व डाककर्मी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply