Home मुख्य बीपीएससी की संयुक्त परीक्षा में सफल समीर एवं दिवाकर का ग्रामीणों ने किया सम्मान। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 2, 2018

बीपीएससी की संयुक्त परीक्षा में सफल समीर एवं दिवाकर का ग्रामीणों ने किया सम्मान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बीपीएससी की संयुक्त परीक्षा में सफल हायाघाट प्रखंड के माखनपुर निवासी ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी के पुत्र समीर कुमार तथा श्रीरामपुर निवासी गौरीशंकर चौधरी के पुत्र दिवाकर कुमार चौधरी को रविवार को सम्मानित किया गया। माखनपुर गांव में कांग्रेस नेता राम पुकार चौधरी की अध्यक्षता में हुए सम्मान समारोह में समीर एवं दिवाकर को पाग, चादर, एवं फूल माला देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने समीर और दिवाकर को बधाई देते हुए कहा कि आप दोनों ने सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है।वक्ताओं ने समीर और दिवाकर से कहा कि आप अपने क्षेत्र के वैसे नौजवानों को जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं उन्हें सहयोग करने के लिए कहा।इस अवसर पर समीर एवं दिवाकर ने अपने संबोधन में बीपीपीएसी परीक्षा के अनुभवों को बताया तथा कहा कि इस क्षेत्र के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे नौजवानों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। । उल्लेखनीय है कि समीर कुमार ने बीपीएससी की संयुक्त परीक्षा में 300 वां रैंक लाकर नगर कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में चयनीत हुए हैं वहीं दिवाकर कुमार चौधरी ने 493 वां रैंक लाकर अवर निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में चयनीत हुए हैं। समीर कुमार वर्तमान में स्टेट बैंक की बेनीपुर शाखा में पीओ के पद पर कार्यरत हैं जबकि दिवाकर कुमार चौधरी सुपौल में बिस्कोमान में असिस्टेन्ट गोदाम मेनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
सम्मान समारोह में मुखिया विजय पासवान, राज कुमार चौधरी, अमरनाथ चौधरी, उदय शंकर चौधरी, गौड़ी शंकर चौधरी, अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार चौधरी, धनंजय चौधरी, राम कुमार चौधरी,रमेश चौधरी,उमेश चौधरी आदि संबोधित किया।जबकि इस अवसर पर क्षेत्र के कई गण्यमान्य समेत काफी संख्या में उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply