Home मुख्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकली कलश शोभा यात्रा। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 2, 2018

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकली कलश शोभा यात्रा। Voice of Darbhanga

केवटी : खिरमा-पथरा चौक पर आयोजित चार दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई. जिसमें 251 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. कन्याएं मोहनी नदी से जल लेकर पुन: पूजा स्थल पर पहुंची. जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना के बाद कलश स्थापित किया गया. कलश यात्रा को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. थाना अध्यक्ष कौशल कुमार स्वयं विघि व्यवस्था को महिला एवं पुरूष पुलिस बल के जवानों के साथ चौकस दिखे. पूजा समिति के अध्यक्ष फूलकुमार राम मुखिया, सरपंच मनोज कुमार साफी, पुनीत कुमार यादव, उमेश ठाकुर, राजकुमार यादव, जयकुमार यादव, शंभु यादव आदि शोभा यात्रा के साथ चल रहे थे।

Share

Leave a Reply