
भारी हंगामे के बीच हुआ मुहर्रम कमिटी अध्यक्ष एवं महासचिव का चुनाव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को दरभंगा ज़िला मुहर्रम कमेटी की बैठक में भारी हंगामे के बीच अध्यक्ष और महासचिव का चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।
क़िलाघाट स्थित मदरसा हमीदिया के मैदान में रविवार को आयोजित बैठक में अध्यक्ष के पद हेतु मोहम्मद सिगबतुल्लाह खान उर्फ डब्बू खान और महासचिव पद हेतु कलीमुद्दीन कुरेशी उर्फ रुस्तम कुरेशी को चुना गया।
उपरोक्त पदों के लिए कई अन्य लोगों की दावेदारी और वर्षों से चली आ रही चुनाव प्रक्रिया में बदलाव की मांग के कारण बैठक में विरोध के स्वर भी उठे।
हंगामे की आशंका के मद्देननज़र पुलिस प्रशासन सक्रिय दिखी, परिसर में पुलिस बल के साथ नगर थाना प्रभारी सीताराम प्रसाद और कोतवाली ओपी प्रभारी उदय शंकर मौजूद रहे।

