Home मुख्य भ्रष्टाचार भी देशभक्ति के नाम पर कर रही है मोदी सरकार: डॉ0 शकील अहमद। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 3, 2018

भ्रष्टाचार भी देशभक्ति के नाम पर कर रही है मोदी सरकार: डॉ0 शकील अहमद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कांग्रेस के वरीय नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने कहा है कि देशभक्ति की आड़ में प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार कर रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। पूरे देश के लोगों को सही तथ्य साक्ष्य के साथ बताने का काम किया जा रहा है। वे परिसदन में संवाददाताओं और जाले के मुरैठा गांव में प्रखंड कांग्रेस की ओर से आयोजित मेरा गांव मेरा बूथ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राफेल विमान सौदा में मोदी ने रिलायंस के अंबानी से मिलकर पहले एक कंपनी बनाई। 12 दिन की उस कंपनी को एक लाख 30 हजार करोड़ की सौदा फ्रांस से दिलाने का काम किया। जबकि, यह सौदा यूपीए सरकार में सस्ते दर में हुआ था। 526 करोड़ रुपये प्रति राफेल विमान की दर से 126 जहाजों का सौदा किया गया था। लेकिन, तकनीकी कारणों से मुहर नहीं लगी और नई सरकार आ गई। इसके बाद मोदी ने 526 करोड़ की जगह 1670 करोड़ रुपये की दर से सौदा ही नहीं किया बल्कि विमान की संख्या 126 से घटाकर 36 कर दी। इस मामले में यह सरकार सदन में क्रय किए गए दर का खुलासा नहीं कर रही है। कहा जा रहा है सुरक्षा से संबंधित मामला है इसलिए इसका खुलासा करना उचित नहीं है। लेकिन, दाम से सुरक्षा का क्या वास्ता है।
डॉ. शकील ने कहा कि यह पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली सरकार है। बड़े कंपनियों के कर्ज की माफी और नए पूंजीपतियों को ऋण मुहैया कराने के लिए लगातार बैंकों पर दबाव डालने का काम किया। दाल नहीं गलने पर यह सरकार अचानक नोट बंदी की। इससे 63 पूंजीपतियों को 2 लाख 44 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर लाभ पहुंचाया गया। नीरव मोदी ने बैंक की राशि का घोटाला किया। यह सब प्लान के तहत हुआ है। नोटबंदी से डेढ़ करोड़ लोग बेरोजगार हो गए। गरीब लोग मारे गए और मोदी सरकार के मनचाहे लोग करोड़पति बन गए। उन्होंने नोटबंदी को सबसे बड़ा घोटाला बताया।
मौके पर जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, प्रवक्ता मो0 असलम, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ0 कमरुल हसन, आलोक झा टिंकू, आर के चंदन, रतिकांत झा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Share

Leave a Reply