Home मुख्य भारी मात्रा में फेंके मिले मुजफ्फरपुर के एनजीओ से सम्बंधित कागजात को पुलिस ने किया जब्त। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 4, 2018

भारी मात्रा में फेंके मिले मुजफ्फरपुर के एनजीओ से सम्बंधित कागजात को पुलिस ने किया जब्त। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गयी जब भारी मात्रा में मुजफ्फरपुर के एक एनजीओ से जुड़े सम्बंधित कागजात गड्ढे में फेंके हुए स्थानीय लोगों ने देखा। लोगो ने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने उन कागजातों को बोरियों में जब्त कर थाना ले आयी।
मामला बहादुरपुर थानाक्षेत्र का है जहां रघेपुरा- गंगापट्टी के बीच बने एक पुल के नीचे ये कागजात फेंके मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन कागजातों को जब्त कर लिया। हालांकि पुलिस फिलहाल कुछ भी साफ बताने से इनकार करती नजर आयी। पुलिस ने बताया कि कागजात भींगे हैं जिन्हें सुखाया जा रहा है। फिलहाल सनहा दर्ज कर जाँच की जाएगी।
सूत्रों की माने तो ‘हेल्प लाइफ फाउंडेशन’ नामक मुजफ्फरपुर की एक संस्था के कागजात भी मिले हैं जिनमे पासपोर्ट साइज लड़कियों एवं महिलाओं की तस्वीरे भी थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस के साथ एक इनोवा गाड़ी में सिविल ड्रेस में भी कुछ लोग थे जो किसी विभाग के अधिकारी जान पड़ते थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी साफ बताने से इनकार कर रही है।

Share

Leave a Reply