Home मुख्य पोल में करेंट प्रवाहित होने से गाय की मौत, लोगो ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 4, 2018

पोल में करेंट प्रवाहित होने से गाय की मौत, लोगो ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बाकरगंज मुहल्ले में एक गाय की मौत करेंट लगने से हो गयी।निगम के एक सफाईकर्मी भी झटके से घायल हो गया। इससे आक्रोशित लोगों ने दारू भट्टी चौक के निकट मंगलवार को सड़क जाम कर बिजली विभाग के विरुद्ध अपना आक्रोश प्रकट किया। बताया जाता है कई महीनों पूर्व से बिजली विभाग को सूचना दी गई थी कि तालाब के निकट स्थित गली में बिजली के पोल में बार-बार करंट आता है. जिस कारण आज सुबह एक गाय की मौत करंट लगने से हो गई और वही नगर निगम के सफाई कर्मी जब सफाई के लिए जैसे ही बड़े उन्हें भी करंट का झटका लगा और वह गिर पड़े और सफाई काम बंद करना पड़ा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया लोगों की मांग थी कि बिजली विभाग लापरवाही के कारण घटना हो रही है इससे पूर्व भी एक गाय की मौत हो चुकी है कुछ लोग घायल हो चुके हैं। करीब दो घंटे के उपरांत लहेरियासराय थाना से पुलिस के द्वारा जाम को हटाया गया। पोल ठीक करा देने की आश्वासन मिलने पर स्थानीय लोगों ने जाम को हटा दिया। दरभंगा नगर निगम की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचकर गाय को उठा ले जाने की प्रक्रिया में जुट गए थे।

Share

Leave a Reply