Home मुख्य स्नातक द्वितीय खंड परीक्षा परिणाम से आक्रोशित छात्रों ने की तालाबंदी। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 4, 2018

स्नातक द्वितीय खंड परीक्षा परिणाम से आक्रोशित छात्रों ने की तालाबंदी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मंगलवार कोललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में व्याप्त अराजकता के विरोध में छात्रों का गुस्सा भड़क गया और छात्र आंदोलित हो गए। आंदोलित छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक की बर्खास्तगी सहित स्रातक द्वितीय खंड का परीक्षा परिणाम रद्द कर पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर परीक्षा विभाग सहित पूरे विश्वविद्यालय पर कब्जा जमा लिया। संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा और छात्र संघ ने विश्वविद्यालय में अलग-अलग तालाबंदी कर सभी कार्य ठप करा दिया। छात्रों का अक्रोश स्रातक द्वितीय खंड के परीक्षा परिणाम को लेकर था। छात्रों का आरोप है कि बड़े पैमाने पर परीक्षा परिणाम को लेकर धांधली हुई है। छात्र संगठनों और छात्र संघों की मांग एक ही समान थी। छात्रगण परीक्षा नियंत्रक की बर्खास्तगी और स्रातक द्वितीय खंड के सभी विद्यार्थियों के उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन और घोषित परीक्षा परिणाम को रद्द करने की मांग कर रहे थे। छात्रों का आरोप है कि जिन छात्रों को प्रथम खंड में प्रथम डिवीजन है उसे द्वितीय खंड में शून्य मार्किंग कर दिया गया। आंदोलन को लेकर प्रशासन से कई बार झड़प हुई। वामपंथी एवं संयुक्त छात्र संघर्ष मोर्चा ने जहां विश्वविद्यालय मुख्यालय में तालाबंदी कर धरना पर बैठे थे, वहीं छात्र संघ की ओर से परीक्षा विभाग में तालाबंदी कर वहीं धरना पर बैठे थे। जिस तरह से छात्रों का आक्रोश भड़का है, वह पिछले कई सालों के बाद देखने को मिला है। वैसे पिछले कई वर्षों से परीक्षा विभाग के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन को परेशानी झेलनी पर रही है।

Share

Leave a Reply