Home मुख्य मकरमपुर में ध्वजारोहण के लिए उमड़ा भक्तों का जनसैलाब। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 4, 2018

मकरमपुर में ध्वजारोहण के लिए उमड़ा भक्तों का जनसैलाब। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बेनीपुर अनुमंडल के मकरमपुर गांव मे मंगलवार को श्रद्धालुओं ने बजरंग बली मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब वहां उमड़ पड़ा। लगभग पांच हजार से अधिक ध्वजा चढ़ाया गया। ग्रामीणों की माने, तो हजारों वर्ष पूर्व इस परम्परा की शुरूआत हुई थी जो आज तक चल रहा है। ग्रामीणों की माने, तो गांव और आस-पास हैजा फैला हुआ था। तभी तत्कालीन पुजारी शीतल बाबा को स्वप्न हुआ कि बजरंगी बली की पूजा कर ध्वजारोहन करें और यह करने पर लोगों की मौत होना बंद हो गया और परम्परा चली आ रही है। शुरूआत पांच ध्वजा से हुई थी और यह बढ़कर अब पांच हजार से अधिक हो गई है. सबसे बड़ी बात है कि अब बिहार के कोने-कोने के अलावा पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी ध्वजा चढ़ाने लोग आते हैं।।भाद्र मास कृष्ण पक्ष नवमी को जो श्रद्धालु इस स्थान पर आकर मन्नत मांगते हैं उनकी मुरादे पूरी होती है और अगले वर्ष वह ध्वजा चढ़ाने के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी इस मौके पर आकर आशीर्वाद लेते हैं और ध्वजा चढ़ाते हैं।

Share

Leave a Reply