Home मुख्य विधायक ने किया तरंग कार्यक्रम का उद्घाटन। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 4, 2018

विधायक ने किया तरंग कार्यक्रम का उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के जाले स्थित संकुल संसाधान केन्द्र पर तरंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार सब जुनियर र्स्पोर्ट्स मीट 2018 के तहत मध्य विद्यालय, जाले में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक जीवेश कुमार ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पिता बच्चों का भविष्य देखता है और माता वर्तमान देखती है। उन्होंने कहा कि गुरू के बिना ज्ञान कभी नहीं हो सकता। विद्यालय में शिक्षक बच्चों को तरासते हैं।
इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहल्या कुमारी, बच्चा कुमार रजक, सुनीता कुमारी, अर्पणा कुमारी, कृष्णदेव प्रसाद बैठा, सुबोध साह, विपिन कुमार पाठक, अभय कुमार झा आदि उपस्थित थे। वहीं इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में 10 मीटर दौड़ में आयुष कुमार प्रथम। वहीं बालिका वर्ग में मधु कुमारी प्रथत स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में अविनाश कुमार और बालिका वर्ग गुड़िया कुमारी प्रथम स्थान पर रही। वहीं 400 मीटर दौड़ में रमण कुमार और लड़क वर्ग में राजनंदनी कुमारी प्रथम स्थान पर रही। ऊंची कूद में प्रथम पुरस्कार विकाश कुमार और बालिका वर्ग में शमा परवीन को मिला।

Share

Leave a Reply