
Home मुख्य 6 सितंबर की भारत बन्दी को सफल बनाने पर चर्चा केलिए ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक। Voice of Darbhanga
6 सितंबर की भारत बन्दी को सफल बनाने पर चर्चा केलिए ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एससी एसटी एक्ट के विरुद्ध एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण की माँग की लड़ाई जारी रहेगी और जब तक माँग पूरा नही होगा, आंदोलन की धार बढ़ती जाएगी।
उक्त बातें केवटी के सिरहुल्ली गांव में आयोजित बैठक के दौरान ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने कही। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं एससी एसटी एक्ट के विरोध एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण केलिए आहूत 6 सितंबर के भारत बन्द को सफल बनाने पर भी चर्चा की गयी।
शिवजी झा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा, फूलबाबू टेक्टेरिया, विकास झा, भोगी चौधरी, वरुण ठाकुर आदि सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे।

