
लोकार्पण क बाद विधिवत रूप से आमलोगों के दर्शनार्थ शुरू हुआ हेरिटेज इंजन । Voice of Darbhanga

दरभंगा: पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने दरभंगा जंक्शन पर सर्कुलेटिंग एरिया में स्थापित किए गए हेरिटेज इंजन का लोकार्पण किया। अब विधिवत ढंग से यात्रियों के दर्शनार्थ इस हेरिटेज इंजन को आम जनता के सुपुर्द कर दिया गया।
हेरिटेज इंजन को दरभंगा जंक्शन परिसर में स्थापित किए जाने के प्रयास को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम रवींद्र कुमार जैन के अथक परिश्रम व सकारात्मक प्रयास की सराहना भी महाप्रबंधक ने की। प्लेटफार्म एक पर बने एसी वेटिंग हॉल का उद्घाटन महाप्रबंधक की मौजूदगी में जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर भी महाप्रबंधक ने डीआरएम के सकारात्मक प्रयासों की सराहना की। महाप्रबंधक ने रेल अधिकारियों व कर्मियों के बीच दरभंगा जंक्शन पर हुए विकासात्मक कार्यों की जमकर सराहना की। दूसरी ओर रेल अधिकारी एवं कर्मियों ने भी जंक्शन पर डीआरएम के निर्देशन में हुए विभिन्न विकासात्मक कार्यों की चर्चा करते हुए इनके निर्देशन में जंक्शन को प्रगति के पथ पर बढ़ते जाने की कामना की।

