
बाढ़ के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत। Voice of Darbhanga

कुशेश्वरस्थान : बाढ़ के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. घटना तिलकेश्वर सहायक थाना क्षेत्र के गोलमा गांव की है. जहां आज सुबह 13 वर्ष के सुशील और 12 वर्ष के सजित कुमार का शव पानी में तैरता हुआ मिला है. ग्रामीणों के अनुसार सकीचन राम और बेचन राम का पुत्र 4 सितम्बर को बाढ़ के पानी में नहाने के लिए गया था और वह घर नहीं लौटा. ग्रामीणों ने खोज-बीन की, लेकिन दोनों बच्चों का कोई अता-पता नहीं मिला. आज सुबह दोनों का शव पानी में तैरता मिला. शव मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. बच्चे का शव देखने से सुशील की मांग कौशल्या देवी और सचित की मां मीरा देवी का हाल रो-रोकर बुरा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है.

