
अनायास खबरों से दिग्भ्रमित न हों कार्यकर्ता, दरभंगा से भाजपा ही लड़ेगी चुनाव: अशोक नायक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कार्यकर्ता लोकसभा की तैयारियों में जुट जाएं। 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुबारा भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। दरभंगा में भी जोर शोर से तैयारियों में लग जाएं और किसी अनायास खबरों से दिग्भ्रमित न हो। दरभंगा लोकसभा भाजपा की सीट है और भाजपा ही चुनाव लड़ेगी इस सीट पर।
उपरोक्त बातें भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक ने बुधवार को गौराबौराम विधान सभा के हाटगाछी में भाजपा बिरौल उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान कहीं। क्षेत्रीय विस्तारक प्रमुख राजेन्द्र मंडल ने संगठन के कार्यों का वृत लेते हुए बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए कि 2019 लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका हैं,इसलिए बुथस्तर को पूरी मजबूत कर ले, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियो की भी सूची बनाये। जिला उपाध्यक्ष सह विधान सभा प्रभारी अशोक नायक ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर 5 स्मार्ट फोन धारक व 5 मोटरसाइकिल धारक कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर जल्द से जल्द जिला को सौपे। मठ -मंदिर का नाम, पुजारी व महंथ के साथ नए 30 सदस्यों को जोड़ कर सूची भी जिला को दे।वही कार्यकर्त्ता बूथ पर जाएं और लोगों को बताये की प्रधानमंत्री मोदी जी नये भारत की एक कल्पना देश के सामने रखी हैं।हमारा नया भारत गंदगी से मुक्त,स्वच्छ भारत होगा, गरीबी से मुक्त ,सम्पन्न भारत होगा, आंतकवाद से मुक्त, सुरक्षित भारत होगा, संप्रदायवाद, परिरवाद और तुष्टिकरण से मुक्त नया भारत होगा।फिर एकबार मोदी सरकार के जोरदार नारों के साथ मतदाताओं के बीच जाय।
बैठक में जिला महामंत्री शिवजी यादव,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मणिकान्त मिश्र,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष घनश्याम राय, प्रदीप प्रधान, शत्रुघ्न सहनी मुखिया, मिथलेश झा, सुमन आचार्य, प्रफुलचंद्र राय, वीरेन्दर सिंह, सीताराम सिंह, रोमि पंडित, दिलीप सिंह, भोला मिश्र आदि ने भी विचार दिए।

