Home मुख्य बन्द के दौरान हिंसक झड़प में हुई फायरिंग, पुलिस ने भी भांजी लाठियां। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 6, 2018

बन्द के दौरान हिंसक झड़प में हुई फायरिंग, पुलिस ने भी भांजी लाठियां। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर प्रखण्ड क्षेत्र के फेकला ओपी क्षेत्र के हरीपट्टी चौक पर गुरुवार को बंद समर्थकों व विरोधियों के बीच शुरुआती दौर में हुई हिंसक झड़प बाद में गोलीबारी में तब्दील हो गई। दोनों ओर से जमकर रोड़ेबाजी हुई। कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। एक शख्स की दीवार को भी गिरा दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को भी आक्रोश का सामना करना पड़ा। समझाने के क्रम में दारोगा व अन्य को बंधक बना लिया और गोलीबारी करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की गई। एएसआई राम प्रसाद राम ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें भी आक्रोशित लोगों ने पिटाई कर दी। जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। बाद में कुछ लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
सदर डीएसपी अनोज कुमार भी दल-बल के साथ पहुंचे । लेकिन, उनका प्रयास कामयाब नहीं रहा। इसके बाद डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी मनोज कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामला को शांत कराया। शांति के लिए गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं गांव में एक सेक्शन फोर्स की तैनाती कर दी गई है। हालांकि, मामाला अभी शांत नहीं हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हरिपट्टी में बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया। इस बीच कुछ परिचित लोगों को आने व जाने दिया। जबकि, दूसरे को रोक दिया गया। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा कर शांत कर दिया। कुछ देर बाद सभी अपने घर चले गए। लेकिन, देर शाम अचानक दर्जनों बाइको पर सवार लोग गांव पहुंच गए । आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने बाहरी लोगों को बुलाया था। इसके बाद अनहोनी की आशंका देख बाइक सवारों पर रोड़ेबाजी की गई। भीड़ से तीन राउंड फायरिंग की गई। जवाब में ये लोग ईंट-पत्थर चलाने लगे। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही हरीपट्टी, पुरखोपट्टी, प्रेम जीवर, बांकीपुर आदि गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए और बंद समर्थकों व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। नवल चौधरी के घर को नुकसान पहुंचाया गया उनके घर के सामने लगे उनकी चार चक्का गाड़ी के शीशे फोड़ दिए गए । कई बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इधर, पुलिस मामले की जांच जुट गई है। हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

Share

Leave a Reply