Home मुख्य वाहन चेकिंग के दौरान कार्यपालक अभियंता की गाड़ी से मिले अठारह लाख। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 6, 2018

वाहन चेकिंग के दौरान कार्यपालक अभियंता की गाड़ी से मिले अठारह लाख। Voice of Darbhanga

दरभंगा: वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार देर शाम मब्बी ओवरब्रिज के नीचे कमतौल की ओर जा रही ग्रामीण कार्य विभाग की सरकारी बोलेरो से 18 लाख रुपये बरामद किए। बोलेरो पर ग्रामीण कार्य विभाग, पुपरी (सीतामढ़ी) के कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार झा और कनीय अभियंता विजय कुमार झा सवार थे।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह सरकारी राशि है। इसे ठेकेदारों में बांटने के लिए निकाला गया था। वितरण में देर हो जाने से राशि दरभंगा स्थित अपने आवास पर ले जा रहे थे। दोनों अभियंता मधुबनी के रहने वाले हैं। सरकारी वाहन से राशि मिलते ही पुलिस दोनों को सदर थाने ले आई। आयकर विभाग को सूचित किया गया। दरभंगा से आए अधिकारी भागवत शरण झा, आयकर निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद व मिथिलेश कुमार झा ने उनसे पूछताछ की। दोनों को पूछताछ के बाद थाने से जाने की इजाजत दी गई। कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार झा से मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि इस मसले पर मैं सुबह में बात करूंगा। दरभंगा के सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि दोनों से थाने में ले जाया गया था। आयकर की टीम ने उनसे पूछताछ की है।

Share

Leave a Reply