
दरभंगा शहर में आयोजित कजरी महोत्सव का मेयर ने किया उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : शुक्रवार को सद्भावना यात्रा समिति और स्थानीय कलाकारों के द्वारा दरभंगा नगर के स्थानीय एमएमटीएम कॉलेज में कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन महापौर बैजंती देवी खेड़िया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गंदर्भ कुमार झा के वेदध्वनि से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। कलाकारों में डॉ. सुषमा झा, पंडित विनय कुमार झा, पंडित हरिद्वार प्रसाद खंडेलवाल, माधव राय, दीपक कुमार झा, अनुपमा मिश्रा, राकेश किरण झा, केदारनाथ कुंमर, नीरज कुमार झा, राम परीक्षण राय, जानकी ठाकुर आदि शामिल थे। इस मौके पर डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. जितेन्द्र नारायण, डॉ. हिरा कुमार झा आदि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के संयोजक मणिकांत झा ने किया।

