
बिहार में किसी की इज्जत आबरू नही है सुरक्षित: पप्पू यादव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के केवटी में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में मां, बहनें, स्कूली छात्राएं और आमलोग सुरक्षित नहीं है । समग्र आतंक और भ्रष्टाचार का बोलबाला है । वे शुक्रवार की शाम केवटी प्रखंड के बाढ़पोखर हाई स्कूल मैदान में अपनी नारी बचाओ पद यात्रा के क्रम में आयोजित जनसभा सभा को संबोधित कर रहे थे। सूबे की नीतीश कुमार सरकार पर मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण उत्पीड़न में दोषियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए सरकार से मांग की कि ऐसे जघन्य अपराध करने वालों को फांसी के फंदे पर चढ़ाया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार की बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ योजना को विफल बताया । वहीं कहा कि सूबे में शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली का काफी बुरा हाल है। गरीब हितैषी कल्याणकारी योजनाओं में लूट मची हुई है। भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि सुरक्षा के नाम पर लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है । चंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सभा को राष्ट्रीय महासचिव फहजील अहमद, राघवेंद्र कुशवाहा , प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अखलाक अहमद, उपाध्यक्ष असराहुल हक लाडले, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा व पूर्व विघायक अमला देवी, प्रदेश सचिव संदीप ¨सह समदरशी , प्रदेश महासचिव उमरे खान , मो फजील, अवधेश कुमार लालू , मनोहर यादव , प्रेमचंद्र सिंह, दरभंगा जिला अध्यक्ष डॉ.अब्दुस सलाम खान उर्फ मुन्ना खान, मोहन यादव , रमेश यादव समेत कई ने संबोधित किया । इसके बाद रात करीब सात बजे नारी बचाओ पदयात्रा जीवछघाट के लिए प्रस्थान कर गई ।

