
राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारी पूरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष जिला जज अरूणेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10.30 बजे किया जाएगा जिसमें समझौता योग्य अपराधिक मामला, दीवानी, बैंक सहित अन्य विभिन्न प्रकार के मामलों का निष्पादन किया जायेगा। शुक्रवार को न्यायालय परिसर में देर शाम तक कार्यक्रम की तैयारी की गई। पक्षकार अपने-अपने लंबित मामलों के निष्पादन के लिए प्राधिकार कार्यालय में संपर्क में व्यस्त रहे। अदालत संचालन के लिए 14 बेंच का गठन किया गया है। इसमें 14 न्यायिक अधिकारियों को पीठासीन अधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद एवं महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र किसुनजी ने अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए पक्षकारों को अपने स्तर से पहल किया। प्राधिकार के सचिव वीके गुप्ता ने पक्षकारों को विगत एक पखवारे से विधिवत जानकारी के लिए नोटिस निर्गत की प्रक्रिया जारी करते हुए प्रचार-प्रसार कार्य भी किया। जिससे कि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन हो सके।

