
पुलिस की वर्दी में उच्चकों ने व्यापारी के मुंशी से दो लाख उड़ाकर पुलिस केलिए पेश की चुनौती। Voice of Darbhanga
दरभंगा: अपराधी और चोर उचक्के अब सुरक्षा और पुलिस की मौजूदगी में भी घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बन रहे हैं। जिले के मब्बी ओपी क्षेत्र के एसबीआई की शिवधारा बाजार समिति शाखा में शुक्रवार को पैसे जमा कराने आये शिवम ट्रेडर्स के कर्मी से उचक्कों ने 2 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित कर्मी सुरेश मांझी ने बताया कि वह 2 लाख 40 हजार रुपये जमा कराने आया था। परिसर में जैसे ही पहुंचा उसे पुलिस के वेष में दो लोगों ने रोक लिया। उसका बैग चेक करने लगे। जब उसने विरोध किया तो कहने लगे कि वे एसपी-डीएसपी हैं। चेक करने के बाद वह जब काउंटर पर गया तो भौचक रह गया। उसक बैग से 2 लाख रुपये गायब थे। बैग में केवल 40 हजार रुपये बचे थे। उसने तुरंत अपने मालिक को पूरी बात बताई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले शुरू की।जांच में पता चला कि घटना के समय बैंक का सीसीटीवी खराब था। मब्बी ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।


