Home मुख्य रिकॉर्ड रूम से जल्द भेजे जाएंगे दूसरे जिले के अभिलेख। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 8, 2018

रिकॉर्ड रूम से जल्द भेजे जाएंगे दूसरे जिले के अभिलेख। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार को समाहरणालय स्थित जिले के रिकॉर्ड रूम (अभिलेखागार88) का निरीक्षण जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने किया। उन्होंने सभी रिकॉर्ड के उचित रखरखाव के निर्देश दिए। रिकॉर्ड रूम के प्रभारी पदाधिकारी भूमि सुधार उपसमाहर्ता पुष्पेश कुमार को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दूसरे जिलों से संबंधित जो रिकॉर्ड दरभंगा जिले के रिकॉर्ड रूम में हैं उसे उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए संबंधित जिले में भेजने की कार्यवाही प्रारंभ की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि रिकॉर्ड रूम में जितने रिकॉर्ड हैं सबकी सिलसिलेवार ढंग से एक सूची तैयार की जाए। रिकॉर्ड रूम में पड़े हुए पुराने एवं गैरजरूरी अभिलेखों को काफी दिनों से नष्ट नहीं किया गया हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए एक सप्ताह में इन गैरजरूरी अभिलेखों के विनष्टीकरण के कार्य किए जाएं।

Share

Leave a Reply