
बोरी में भरे शराब के साथ महिला कारोबारी सहित दो गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर के कोतवाली ओपी क्षेत्र के भटियारीसराय मोहल्ले में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद कर महिला कारोबारी सहित दो को को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है एसएसपी मनोज कुमार के निर्देश पर नगर थाना व कोतवाली ओपी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। भटियारीसराय मोहल्ला निवासी कैलाश महतो की पत्नी सुनीता देवी को इसकी भनक लग गई और वह पुलिस को चकमा देकर शराब को घर के अंदर छिपाने का प्रयास करने लगी। लेकिन, महिला पुलिस की नजर से वह बच नहीं पाई । छुपाए गए बोरा को जब खोला गया तो पुलिस दंग रह गई। बोरा के अंदर से सिर्फ शराब की बोतलें भरी हुई थी। वहीं घर के बाहर से पुलिस ने एक कारोबारी को दबोच लिया। वह सुनीता देवी से शराब खरीद कर बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस को देख वह शराब से भरी बोरी को लेकर भागने की कोशिश की। लेकिन, नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद व कोतवाली ओपी प्रभारी उदय शंकर सहित अन्य पुलिस वाले ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। उसके पास से बरामद बोरी के अंदर से भारी मात्रा में शराब की बोतलें पाई गई। गिरफ्त आया दूसरा कारोबारी अजय महतो सदर थाने क्षेत्र के भेलुचक मोहल्ला निवासी भलर महतो का पुत्र है। सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि असली करोबारी सुनीता देवी है। जो शराब मंगाकर थौक में बेचने का काम करती है। उसके घर से व बाहर में पकड़े गए कारोबारी के पास 536 बोतलें शराब बरामद की गई है। इसमें नेपाली सौफी के अनामिका कंपनी की तीन सौ एमएल की 140 बोतलें, नेपाली सौफी के गौरव कंपनी के 175 बोतलें, बंगाल के ऑफीसर च्वाईस के 180 एमएमल की दो सौ टेट्रा पैक और हरियाणा के आरएस कंपनी की 375 एमएल की 21 बोतलें शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि इस धंधा को कई लोग मिलकर अंजाम दे रहे हैं। सभी की पहचान कराई जा रही है।

